Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

Govinda Health Update : धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Govinda Health Update/मुंबई : धर्मेंद्र के बाद बॉलीवुड के हीरो ‘नंबर वन’ और दिग्गज स्टार गोविंदा बीते मंगलवार रात अपने जुहू स्थित घर पर अचानक बेहोश हो गए। एक्टर को आनन-फानन में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले पर उनके दोस्त और लीगल एडवाइज ललित बिंदल ने पुष्टि की कि गोविंदा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

इस घटना बाबत ललित बिंदल ने बताया कि बीते मंगलवार रात 8:30 बजे गोविंदा पहले बेहोश हुए, उसके बाद डॉक्टर से सलाह लेकर उन्हें दवाइयां दी गई। हालांकि रात 12:30 बजे फिर असहज महसूस होने पर उन्हें रात 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं और नतीजों का इंतजार है।

Read More : Dharmendra Health Update : आज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, मौत से लड़कर ‘वीरू’ अजेय बन लौटे, फैंस को राहत

पिछले साल का पिस्टल हादसा
Govinda Health Update जानकारी दें कि गोविंदा के हालिया अस्पताल भर्ती होने की खबर उनके फैंस को चिंतित कर रही है, लेकिन यह याद दिलाता है कि पिछले साल भी उनका एक गंभीर हादसा हुआ था। 2024 में गोविंदा अपने घर पर थे, तभी उनके हाथ से लाइसेंसी पिस्टल फिसल गई और गोली उनके बाएं घुटने में लगी।

इस घटना के तुरंत बाद उनकी बेटी टीना आहूजा ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सर्जरी करके गोली निकाल दी थी। टीना ने उस समय बताया था कि, गोविंदा की सफ़ेद पैंट खून से पूरी तरह लाल हो गई थी। पुलिस ने भी मामले की जांच की, लेकिन इसे एक्सीडेंटल फायरिंग माना गया।

Read More :  Dharmendra Movies : धर्मेंद्र को सुपरस्टार बनाने वाली वो फिल्म जिसने उन्हें बना दिया था ‘ही-मैन’, मानते थे अपनी पहली ‘शोले’

फैंस और बॉलीवुड की चिंता
Govinda Health Update गोविंदा के हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस और बॉलीवुड जगत काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हाल ही में गोविंदा ही-मैन धर्मेंद्र की हाल-चाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल भी गए थे, जहां उनका भावुक वीडियो सामने आया था।

डॉक्टर्स की निगरानी और अपडेट
गोविंदा फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में सुधार की खबरें मिल रही हैं। ललित बिंदल ने कहा कि जल्द ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य अपडेट जारी किया जाएगा। उनके फैंस और परिवार की निगरानी में वह जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories