Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Khargone Aadhaar Card News : सड़क पर बिखरे सैकड़ों आधार कार्ड…वीडियो हो...

Khargone Aadhaar Card News : सड़क पर बिखरे सैकड़ों आधार कार्ड…वीडियो हो रहा वायरल

Khargone Aadhaar Card News
Khargone Aadhaar Card News

Khargone Aadhaar Card News : खरगोन। शहर में लापरवाही की हद पार करते हुए आम लोगों की पहचान से जुड़ा अहम दस्तावेज — आधार कार्ड — सड़क पर बिखरा मिला। ट्रेंचिंग ग्राउंड रोड पर गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में आधार कार्ड सड़क किनारे पड़े मिले, जिन्हें देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

Khargone Aadhaar Card News : स्थानीय अनुमान और प्रशासन की कार्रवाई:
रहवासियों ने आशंका जताई कि ये आधार कार्ड कचरा गाड़ी से गिरे होंगे या फिर पोस्टमैन द्वारा बांटने की बजाय फेंक दिए गए होंगे। सूचना मिलते ही एसडीएम ने मौके पर टीम भेजी, जिसने सभी आधार कार्ड जब्त कर पंचनामा तैयार किया। बताया जा रहा है कि इनमें संजय नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के कार्ड शामिल हैं।

READ MORE : Rewa JP Cement Plant Case : जेपी सीमेंट प्लांट में हंगामा, प्रमोशन न मिलने से कर्मचारी क्रेन पर चढ़ा…जानें फिर क्या हुआ

लोगों की शिकायतें और सवाल:
रहवासियों का कहना है कि आधार अपडेट सेंटर पर शुल्क लेने के बावजूद लोगों को कार्ड डाक से नहीं मिलते, और अब यह मामला डाक वितरण प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमैन की लापरवाही या किसी अन्य कारण से कार्ड सड़क पर फेंके गए, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

READ MORE : Rewa Sarpanch Dinesh Rawat Video : क्या छाती से सड़क बनवा दूं? रीवा के ‘गालीबाज सरपंच’ का वीडियो वायरल…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here