Rewa JP Cement Plant Case : जेपी सीमेंट प्लांट में हंगामा, प्रमोशन न मिलने से कर्मचारी क्रेन पर चढ़ा…जानें फिर क्या हुआ

Rewa JP Cement Plant Case : रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र के छिजवार स्थित जेपी सीमेंट प्लांट में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कर्मचारी ने प्रमोशन और वेतन वृद्धि न मिलने से नाराज होकर आत्महत्या की कोशिश कर डाली। जानकारी के मुताबिक, हैवी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में वर्षों से कार्यरत कर्मचारी प्रवीण सिंह अचानक प्लांट की ऊंची क्रेन पर चढ़ गया और फंदा लगाने की कोशिश करने लगा।

Rewa JP Cement Plant Case : करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने समझाइश देकर और सूझबूझ दिखाकर किसी तरह प्रवीण सिंह को नीचे उतारा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

READ MORE : Rewa Sarpanch Dinesh Rawat Video : क्या छाती से सड़क बनवा दूं? रीवा के ‘गालीबाज सरपंच’ का वीडियो वायरल…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से मेहनत करने के बावजूद प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट नहीं दिया जा रहा, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है।

प्रबंधन ने मामले की जांच और कर्मचारी की मांगों पर जल्द निर्णय का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि इस घटना ने प्लांट में श्रमिकों के अधिकारों और प्रबंधन की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories