Indore Big News : कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में भीषण आग, दम घुटने से दर्दनाक मौत; पत्नी और दो बेटियां घायल…

0
101
Indore Big News
Indore Big News

Indore Big News : इंदौर। इंदौर में आज (गुरुवार) सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Indore Big News : यह है पूरी घटना

लसूड़िया थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम के ऊपर बने पेंट हाउस में आज तड़के सुबह करीब 5:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यह पेंट हाउस कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का था। आग इतनी भयानक थी कि पूरे घर में धुआं भर गया। आग की चपेट में आने और धुएं के कारण दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल (कांग्रेस नेता) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

read more : CG News : नक्सलवाद को सबसे बड़ा झटका, 50 लाख का इनामी CC मेंबर रामधेर 50 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण…

परिवार के सदस्य घायल

इस हादसे में उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल और दोनों बेटियां सौम्या अग्रवाल और मायरा अग्रवाल भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। परिवार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बेटियों में से सौम्या की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Horoscope 23 October 2025 : सिंह और तुला के लिए शुभ दिन, कन्या और कर्क रहें सतर्क

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके और कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here