Big Breaking : Bihar Elections 2025 : 235 सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ, 8 सीटों पर फंसा पेच

0
140
Korba Crime
Korba Crime

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का समीकरण लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार कुल 243 सीटों में से 235 सीटों पर समझौता हो चुका है, जबकि आखिरी 8 सीटों को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है। इन सीटों पर अब अंतिम बातचीत चल रही है, क्योंकि हर दल चाहता है कि उसके खाते में अधिक से अधिक सीटें जाएं।

अब तक के समीकरण के मुताबिक, संभावित सीट बंटवारा इस प्रकार है: जेडीयू – 102, बीजेपी – 101, LJP – 24, HAM – 8 और कुशवाहा – 8। हालांकि अगर जीतन राम मांझी (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा अपनी शर्तों पर अड़े रहते हैं, तो जेडीयू और बीजेपी कुछ सीटें अपने खाते से देकर सहमति बना सकते हैं।

Read More : Gharghoda News : किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए खास मौका! रायगढ़ में 13 अक्टूबर को संगीत की शाम

संभावित अंतिम समीकरण में यह बदलाव देखने को मिल सकता है: जेडीयू – 101, बीजेपी – 100, LJP – 27 या 28, HAM – 7 या 8 और कुशवाहा – 6 या 7। एनडीए में अब सिर्फ ये आठ सीटें ही निर्णायक हैं और इनके आधार पर ही अंतिम सीट बंटवारा घोषित किया जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार भी नीतीश कुमार ने सीट बंटवारे की बाजी बीजेपी से आगे खेली है। जेडीयू ने न केवल अपनी पारंपरिक सीटें सुरक्षित रखीं, बल्कि मांझी और कुशवाहा को साधकर एनडीए में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है।

Read More : Bihar Assembly Elections : हरि मांझी बोले- मैं पार्टी का वफादार सिपाही था, हूं और हमेशा रहूंगा

सूत्रों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे में आखिरी 8 सीटों पर सहमति बन जाने के बाद एनडीए सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर सकता है। कुल मिलाकर एनडीए के भीतर तस्वीर लगभग साफ है और अब केवल आखिरी चरण की राजनीति बाकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here