उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। कोतवाली थानांतर्गत बिलासपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम छीरपानी में बारिश के कारण उफन रहे एक नाले के तेज बहाव में दो मासूम भाई-बहन बह गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है।
यह घटना उस समय हुई जब दयाराम सिंह के तीन बच्चे दुर्गा पंडाल देखकर वापस लौट रहे थे। नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से 7 वर्षीय दीपिका और 4 वर्षीय अंकुश बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, लगभग एक किलोमीटर दूर नाले से दोनों मासूमों के शव बरामद किए गए।
READ MORE : Indore Breaking : पाथ इंडिया के MD नितिन अग्रवाल के घर ED का छापा, अनिल अंबानी से जुड़े मामले में कार्रवाई
इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











