बाणगंगा बस हादसा : चालक और मालिक पर FIR, आरटीओ जितेन्द्र शर्मा निलंबित….

भोपाल |बाणगंगा बस हादसा : 12 मई को भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर हुए स्कूल बस हादसे में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरटीओ जितेन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही बस चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हादसा सुबह लगभग 11:20 बजे हुआ जब रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक की ओर जा रही स्कूल बस के ब्रेक फेल हो गए। रेड सिग्नल पर खड़े वाहनों को पीछे से आकर बस ने टक्कर मारी। इसमें एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 4-5 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस का फिटनेस, बीमा और पंजीयन सभी अवधि समाप्त हो चुकी थी। आरटीओ जितेन्द्र शर्मा को इस लापरवाही का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि वे अब आयुक्त कार्यालय, भोपाल संभाग में अटैच रहेंगे और जीवन निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे।

इधर, कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने तात्कालिक राहत के रूप में 5 पीड़ितों को रेड क्रॉस से ₹10-10 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories