Friday, May 15, 2026
36.4 C
Raipur

Mungeli News : NHM कर्मचारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा CMHO को सौंपा, बर्खास्तगी के आदेश के बाद भड़का आक्रोश

Mungeli News : रजनीश सिंह.मुंगेली: नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे स्वास्थ विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारियों के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज संविदा कर्मचारियों ने आज हड़ताल के 18वे दिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा दे दिया! इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर उदारतापूर्वक विचार नहीं किया गया और लिखित आदेश जारी नहीं किये गये तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा!

 

Mungeli News : छत्तीसगढ़ एनएचएम संघ के प्रांतीय आव्हान पर नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को शासन की दमनकारी आदेश के तहत कई जिलों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में प्रांतीय टीम के निर्देशानुसार सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है। कर्मचारियों के बर्खास्तगी आदेश से गुरुवार को हड़ताली कर्मचारी आक्रोशित हो गए और प्रांतीय टीम के निर्देशानुसार तत्काल सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया। इसके चलते जिले के सभी 3 ब्लॉक में पदस्थ एनएचएम संविदा कर्मचारियों को जिला मुख्यालय बुलाया गया!

 

Mungeli News : सभी कर्मचारी धरना स्थल आगर खेल परिसर में एकत्रित हुए और सामूहिक त्याग पत्र देने का समर्थन कियाण्जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने सामूहिक त्याग पत्र पर हस्ताक्षर किए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया। सामूहिक त्याग पत्र सौंपते हुए कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग पूरी नहीं की जा रही है और कर्मचारियों के हड़ताल को खत्म करने सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर बर्खास्तगी का आदेश निकाल रही है, जिसके विरोध में हम सभी कर्मचारी सामूहिक त्याग पत्र देने के लिए विवश हुए।

 

Mungeli News : विदित हो कि मुंगेली जिले सहित प्रदेशभर में एनएचएम कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर संविदा कर्मियों ने 18 अगस्त से बेमियादी हड़ताल शुरू की थी। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका नजारा जिला अस्पताल सहित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो मे देखने को मिल रहा है! लोग घंटों ओपीडी के लाइन में लगे रहे।

Mungeli News : संघ के जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत अपने घोषणा पत्र में नियमितीकरण किए जाने को लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को लुभाया था! लेकिन भाजपा को सत्ता में आए दो साल होने वाला है और अब तक सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे पर विचार नहीं किया! 27% वेतन वृद्धि भी लंबित है! सरकार 27% वेतन वृद्धि देने और उनका नियमितीकरण करने की जगह उनके आंदोलन करने पर दमनकारी आदेश जारी करते हुए नौकरी से निकाल रही है!

 

 

Mungeli News : हम नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांग कर रहे हैं। कोविड-19 के खिलाफ जंग में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज किया, आज भी स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 24*4 घंटे कार्य लिया जाता है जिसके बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं की जा रही है! दूसरी ओर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपना कर हमारे हौसलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम टूटेंगे नहीं! कर्मचारी इस बार आर-पार के मूड मे है, डरने वाले नहीं है! इस अवसर पर जिला के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories