CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए वन विभाग (Forest Department) में बड़े पैमाने पर तबादले (Mass Transfers) किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 50 वनपालों (Forest Rangers) का तबादला किया गया है।
यह फेरबदल विभागीय प्रशासनिक संतुलन और कार्य कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय (PCCF Office) से यह आदेश जारी किया गया। तबादले की सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, आगामी मौसम और योजनाओं की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि फील्ड स्तर पर कार्य सुचारु रूप से हो सके।

















