CG Transfer Breaking: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई DEO-BEO के तबादले, एम.जी. सतीश बने रायपुर DEO

Sanjay Sahu
CG Promotion News:

CG Transfer Breaking: रायपुर।राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार एम.जी. सतीश कुमार को रायपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बनाया गया है।

CG Transfer Breaking: वहीं बी.एल. देवांगन को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। रायपुर के प्रभारी DEO हिमांशु भारतीय को अब नवा रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विजय कुमार तांडे को बिलासपुर से सक्ती भेजा गया है, जबकि रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी DEO बनाया गया है।

CG Transfer Breaking:अन्य नियुक्तियों में:

संदीप शर्मा– बलौदाबाजार-भाटापारा
श्यामानंद साहू – रायगढ़
राजेश चंद्राकर – गरियाबंद
मधुलिका तिवारी – धमतरी
अभय जायसवाल – बेमेतरा

को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजेश कुमार पांडेय को बीजापुर और महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *