Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : ग्राम पंचायत तमरावंड में माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया सायबर...

CG NEWS : ग्राम पंचायत तमरावंड में माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया सायबर जागरूकता अभियान

0
121
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी : ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को सायबर अपराध के साथ साथ महिला अपराध, यातायात के नियम, नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांत वाय० अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागाव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकडी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकडी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 12.10.2025 को ग्राम पंचायत तमरावन्ड में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को बढ़ते सायबर अपराध के बारे मे अवगत कराकर सायबर फ्रॉड से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया

CG NEWS : साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध के बारे मे बताया गया व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। इस दौरान ग्राम सरपंच जय प्रकाश नेताम, पंचगण मोहनलाल पोयाम, राम मरकाम, धीनूराम नेताम, धनसु राम नेताम, तिजू राम नेताम व अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here