MP News : छिंदवाड़ा दौरे पर कमलनाथ का कड़ा बयान : राज्य सरकार को बच्चों की मौत के लिए ठहराया जिम्मेदार

VIKASH KHALKHO
अपने दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परासिया में प्रेस वार्ता कर बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और राज्य सरकार को इसकी पूरी जिम्मेदारी ठहराया। उन्होंने मुआवजे और दवाइयों की टेस्टिंग पर भी सवाल उठाए।

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने परासिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मौत की घटना बहुत ही दुःखद है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

Read More : CG NEWS : ग्राम पंचायत तमरावंड में माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया सायबर जागरूकता अभियान

कमलनाथ ने बताया कि जिन दवाइयों की टेस्टिंग होनी चाहिए थी, वह कभी कराई नहीं गई। उन्होंने कहा कि अभी तक यह भी पता नहीं है कि कितनी दवाइयों की टेस्टिंग बाकी है और यह कितनी सुरक्षित हैं।

मुआवजे के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात की गई है और इसमें सरकार को और कुछ करना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने अपनी तरफ से भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Read More : Zoho Mail : अब Gmail ईमेल Zoho Mail में — बस एक क्लिक में सेटिंग ऑन करें और पाएँ सब ईमेल एक ही जगह!

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी जोर दिया कि बच्चों की मौत जैसी घटनाओं को दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे मामलों में सतर्क रहें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।

इस प्रेस वार्ता में कमलनाथ ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल उठाए और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *