CG NEWS : राष्ट्र गौरव का उत्सव: अमर वीर गजरू राम मंडावी की याद में खैरबना में हुआ प्रेरणादायी आयोजन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में थाना अर्जुंदा क्षेत्र के ग्राम खैरबना में समर्पण शिक्षण समिति और ग्रामीण समुदाय के संयुक्त प्रयास से शहीद गजरू राम मंडावी स्मृति समारोह का आयोजन हृदयस्पर्शी और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

CG NEWS : हर चेहरा गर्व और समर्पण की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत प्रमुख तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की। वहीं, मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधायक रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम चंद्राकर, अर्जुंदा थाना प्रभारी जोगिंदर साहू, तथा अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। सभी ने एक स्वर में उन्हें नमन करते हुए उनके अमर बलिदान को याद किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “शहीद गजरू राम मंडावी जैसे योद्धा हमारे देश की आत्मा हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।”

CG NEWS : अध्यक्ष तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा, “देश की मिट्टी को वीरों का रक्त सींचता है, और हमें उनकी स्मृतियों को जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस अवसर पर सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “राष्ट्र रक्षा केवल सीमा पर खड़े जवानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जब समाज अपने वीरों को आदर देता है, तो सैनिकों के हौसले और दृढ़ हो जाते हैं।”

CG NEWS : उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देश सेवा, अनुशासन और निष्ठा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाट्य मंचन और समूह नृत्य के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह वचन लिया कि वे शहीद के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देंगे।समर्पण शिक्षण समिति की इस पहल ने न केवल शहीद गजरू राम मंडावी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, बल्कि राष्ट्र प्रेम, जनजागरण और सेवा भावना के प्रसार का भी सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मौन श्रद्धांजलि और “जय हिंद” के उद्घोष के साथ हुआ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *