CG NEWS : ड्रग्स सिंडिकेट…4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 30 से ज्यादा आरोपी अरेस्ट, उगले कई राज

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। शहर में होने वाले पार्टियों के इवेंट मैनेजर से जुड़े ड्रग्स मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार में सवार हर्ष आहूजा (23), मोनू विश्नोई (29) और दीप धनोरिया (41) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए, सोनेट कार, 85,300 रुपए नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG NEWS : जांच के दौरान पुलिस को शहर में एमडीएमए का कार्टल संचालित करने वाली नव्या मलिक और उसके साथी अयान परवेज की संलिप्तता भी सामने आई। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल और एक प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की गई। नव्या और अयान से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि कार्टल में विधि अग्रवाल, सोहेल खान और जुनैद अख्तर भी शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

CG NEWS : विधि अग्रवाल से पूछताछ में शंकर नगर निवासी ऋषीराज टण्डन का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विधि अग्रवाल, सोहेल खान, जुनैद अख्तर और ऋषीराज टण्डन शामिल हैं।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस अभिरक्षा में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेजेस की जानकारी जुटाई जा रही है और कोर्ट से पुलिस द्वारा उनकी रिमांड भी ली जा रही है।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी

01. विधि अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी शुभम कॉर्पोरेट्स आदित्य हाईट्स ए-501 थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

02. सोहेल खान पिता सिकंदर खान उम्र 29 साल निवासी दलदली रोड वार्ड नं. 13 थाना कोतवाली जिला महासमुंद।

03. जुनैद अख्तर पिता जाहिर अख्तर उम्र 28 बैद्यनाथ पर धोबी गली थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

04. ऋषीराज टण्डन निवासी जी.टी. हाईट्स शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *