Breaking News : जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधीक्षकों के तबादले….

Parivesh

रायपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार ने जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। इस बदलाव के तहत राज्य के विभिन्न जेलों के अधीक्षकों को नए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

नए आदेशों के अनुसार योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर केंद्रीय जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं अमित शांडिल्य, जो अब तक रायपुर सेंट्रल जेल में अधीक्षक के पद पर थे, उन्हें नवा रायपुर मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा अन्य नियुक्तियों में:

अक्षय सिंह राजपूत को केंद्रीय जेल अंबिकापुर में अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है।

उत्तम कुमार पटेल को प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल राजनांदगांव बनाया गया है।

श्याम लाल ठाकुर को प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल जशपुर के पद पर भेजा गया है।

यह प्रशासनिक कदम जेल प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *