सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी…

Parivesh

दुर्ग। अहेरी गांव में संचालित हो रहे एक सेक्स रैकेट का आज बड़ा खुलासा हुआ है। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में कल्याण कॉलेज के पास स्थित एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से ग्रामीणों की नजर में थीं। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए संदेहास्पद मकान को घेरकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य अहम सबूत भी जब्त किए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां बीते कुछ समय से बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया था, जिससे शक और गहराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। ग्रामीणों की सतर्कता से यह आपराधिक नेटवर्क समय रहते उजागर हो गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *