Dhamtari Road Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, सेवानिवृत्त प्राचार्य की दर्दनाक मौत…

Parivesh

धमतरी। Dhamtari Road Accident : जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 30 पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम डांडेसरा के पास हुई इस घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सामने चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें सवार प्राचार्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर रफ्तार की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *