Reserve Bank Of India : होम लोन इतना % नीचे, रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार…..

Parivesh

नई दिल्ली | Reserve Bank Of India : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से इस वर्ष दो बार रेपो रेट में कटौती किए जाने का असर अब दिखने लगा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने होम लोन की ब्याज दरें घटाकर 8% से नीचे ला दी हैं — जो कि बीते करीब तीन वर्षों में सबसे न्यूनतम स्तर है। यह गिरावट सिर्फ घर खरीदने वालों के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि रियल एस्टेट, निर्माण, और बैंकिंग क्षेत्र के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है। जानकारों का मानना है कि ब्याज दरों में गिरावट से अटकी प्रॉपर्टी डील्स को गति मिलेगी और आवास क्षेत्र में नई खरीदारी का सिलसिला तेज होगा। इसके साथ ही, स्टॉक मार्केट में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और एनबीएफसी से जुड़े शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अगली मौद्रिक नीति समीक्षा में भी नरमी बनी रहती है, तो होम लोन की यह रफ्तार और ज्यादा लोगों को घर खरीदने के लिए प्रेरित करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *