Anuj Sharma Birthday : धारसींवा विधायक अनुज शर्मा का जन्मदिन आज, सीएम साय ने दी बधाई….

Parivesh

रायपुर। Anuj Sharma Birthday : छत्तीसगढ़ के धारसींवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनुज शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभकामनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने लिखा— “प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।”

अनुज शर्मा का जन्म 15 मई 1976 को रायपुर जिले के भाटापारा में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह नगर में पूरी की और आगे चलकर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। वे वर्तमान में रायपुर में निवास करते हैं। निजी जीवन में वे डॉ. स्मिता शर्मा के साथ विवाहित हैं और उनके दो संतानें हैं।

धारसींवा विधानसभा क्षेत्र में अनुज शर्मा एक जनसमर्पित और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और युवाओं के हितों के लिए वे निरंतर काम कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *