Chhattisgarh Breaking : क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल पर केस दर्ज, जानें मामला

Parivesh

रायपुर | Chhattisgarh Breaking : रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल के खिलाफ आजाद चौक थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर सोशल मीडिया पर एक भ्रामक पोस्ट साझा करने का आरोप है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के नामों की कथित रूप से गलत सूची वायरल की गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि वायरल की गई सूची में तथ्यों की पुष्टि किए बिना शहीदों के नाम शामिल किए गए थे, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची और सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि जानकारी कहाँ से प्राप्त की गई थी और इसका उद्देश्य क्या था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *