Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

Dog Squad Success Story : पुलिस डॉग ‘विमला’ ने पेश की मिसाल; 10 किमी की दुर्गम ट्रैकिंग कर बचाई लापता ग्रामीण की जान

Dog Squad Success Story : बेलगहना/बिलासपुर (21 फरवरी 2026): बिलासपुर जिले की बेलगहना चौकी पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया है। ग्राम डांडबछाली से दो दिनों से लापता तरुण सिदार (48 वर्ष) को पुलिस श्वान विमला ने 10 किलोमीटर लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद पहाड़बछाली के घने जंगलों से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

खेत जाने के नाम पर निकले थे, शराब के नशे में हुए लापता घटना के अनुसार, तरुण सिदार 19 फरवरी को अपने खेत जाने के नाम पर घर से निकले थे। जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पता चला कि उन्हें उनके कुछ साथियों के साथ शराब पीते देखा गया था। संदिग्ध परिस्थितियों में तरुण की टोपी और चप्पल मौके पर मिलने से किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई। बेलगहना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गुम इंसान का मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की।

विमला का ‘सुपर सर्च’ ऑपरेशन मामले में सफलता हाथ न लगते देख बिलासपुर से डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। डॉग हैंडलर मनोज साहू के साथ पुलिस डॉग विमला मौके पर पहुँची। विमला ने मौके से मिली चप्पल और टोपी को सूंघकर अपना सर्च शुरू किया। दुर्गम रास्तों और घने जंगलों की परवाह किए बिना विमला करीब 10 किलोमीटर तक लगातार दौड़ती रही। अंततः उसने पहाड़बछाली के घने जंगलों के बीच तरुण सिदार को अचेत (बेहोश) अवस्था में ढूंढ निकाला।

भूख-प्यास से बेहाल थे तरुण बरामदगी के बाद तरुण को प्राथमिक उपचार दिया गया। होश में आने पर उन्होंने बताया कि शराब के अत्यधिक नशे और उसके बाद पैदा हुई आत्मग्लानि के कारण वे 19 फरवरी की रात से ही बिना खाए-पिए जंगल में छिपे हुए थे। पुलिस का मानना है कि यदि विमला उन्हें ढूंढने में थोड़ी भी देरी करती, तो जंगली जानवरों या भूख-प्यास के कारण कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में किए गए इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की हर तरफ सराहना हो रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories