बिलासपुर। Nishaanebaz.com-Bilaspur Torwa Guard Murder: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां आरपीएफ (RPF) कॉलोनी परिसर में स्थित पानी टंकी के पास रेलवे ठेकेदार के एक चौकीदार की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने स्टोर रूम के पास रखी भारी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह पूरी वारदात वहां पास में ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।
Read More : Bhopal News: गांधी मेडिकल कॉलेज के Eye Department में हड़कंप, फाइनल ईयर के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश
घटना की जानकारी गुरुवार को तब मिली जब पानी टंकी के समीप कर्मचारी का खून से लथपथ शव देखा गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद तोरवा थाना पुलिस, शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट्स और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
बिलासपुर: RPF कॉलोनी में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की लोहे की वस्तु से सिर कुचलकर हत्या, वारदात CCTV में कैद।#Bilaspur #CGCrime #BilaspurNews #CGNews pic.twitter.com/V5fVpF2GD2
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) September 3, 2026
पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है, जो हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है। फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास पड़ी लोहे की वस्तु उठाई और चौकीदार के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। वार इतना भीषण था कि चौकीदार तुरंत जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तोरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही हुलिए का मिलान कर रही है और रेलवे स्टेशन तथा आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की असल वजहों का खुलासा किया जाएगा।





