Bilaspur Viral News : पार्किंग बना जंग का मैदान, महिलाओं के बीच जमकर चलें लात घुसे…..

Parivesh

बिलासपुर | Bilaspur Viral News : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में पार्किंग को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर

वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा गाड़ी पार्क करने के तरीके पर दूसरी महिला ने आपत्ति जताई। बात-बात में बहस तेज हो गई और जल्द ही दोनों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते एक महिला ने दूसरी पर हमला कर दिया।

हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, किसी ने झगड़े को शांत कराने की कोशिश नहीं की।सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना स्थानीय निवासियों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है और यह सवाल खड़ा कर रही है कि रिहायशी इलाकों में छोटी-छोटी बातों पर हिंसा क्यों बढ़ रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *