CG NEWS : आमरण अनशन का 81वां दिन: दंडवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए निकले डीएड अभ्यर्थियों को पुलिस ने रास्ते में रोका

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन आज 81वें दिन में पहुंच गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी दंडवत प्रणाम करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि वे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर उन्हें नियुक्ति दी जाए।

CG NEWS : इस मामले में हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल 2024 और 26 सितंबर 2025 को, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त 2024 को स्पष्ट आदेश दिया था कि 2621 बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों की जगह 2621 डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की प्रक्रिया के कारण अब भी 1326 पात्र डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित बताए जा रहे हैं।

CG NEWS : अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने 2621 पदों पर बिना दस्तावेज सत्यापन के ही कॉमन मेरिट सूची के आधार पर स्कूल आवंटन कर दिया, जिससे कई अपात्र अभ्यर्थियों को भी स्कूल मिल गए। इसके कारण बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए। डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी पात्र उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *