Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : व्हाट्सऐप विवाद पर पुरंदर मिश्रा का तंज — कांग्रेस...

CG Politics : व्हाट्सऐप विवाद पर पुरंदर मिश्रा का तंज — कांग्रेस में गुटबाजी और विभाजन के संकेत, तीन साल में और बढ़ेगी….

CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर : रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों के बीच व्हाट्सऐप ग्रुप में हुई नोकझोंक को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के भीतर बढ़ते विभाजन का संकेत है। उनके अनुसार, पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है — एक गुट टीएस सिंहदेव का, दूसरा भूपेश बघेल का और तीसरा चरणदास महंत का। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों का कोई भरोसा नहीं, आने वाले तीन वर्षों में न जाने और क्या-क्या बयान सामने आएंगे।

CG Politics : मनरेगा के नाम बदलकर “जी राम जी” करने के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध को लेकर भी पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि योजना में सिर्फ नाम बदला गया है, जबकि पहले की तुलना में अब डेढ़ गुना अधिक काम मिल रहा है। उनका कहना था कि महात्मा गांधी ने भी अंतिम समय में “हे राम” कहा था, ऐसे में विरोध करने वाले न राम को मानते हैं न गांधी को।

CG Politics : उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को “जी राम जी” के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और बेवजह बयानबाजी की जा रही है। मिश्रा के अनुसार, ऐसी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

CG Politics : साय सरकार के मंत्रियों के ओएसडी हटाए जाने को कांग्रेस द्वारा पैसों की लड़ाई बताया जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। मिश्रा ने कहा कि जो अधिकारी ठीक से काम नहीं करेगा या लापरवाही करेगा, उसे हटाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के दो वर्षों में भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि पिछली सरकार के दौरान बड़े शराब घोटाले का आरोप लगा। उन्होंने कहा कि कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत हो, तो सरकार कार्रवाई करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here