Thursday, June 18, 2026
39.5 C
Raipur

इंस्टाग्राम पर बंद होगा End-to-End Encryption! यूजर्स में टेंशन…मैसेज प्राइवेसी पर नई बहस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने डायरेक्ट मैसेज (DM) में मौजूद End-to-End Encryption फीचर को 8 मई 2026 से खत्म करने का फैसला लिया हैइंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मैसेजिंग प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।कंपनी ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल हेल्प पेज पर जारी की है।

8 मई के बाद एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे मैसेज

Meta के अनुसार 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर भेजे जाने वाले मैसेज End-to-End Encryption के तहत सुरक्षित नहीं होंगेइसका मतलब है कि तकनीकी रूप से मैसेज प्लेटफॉर्म के सर्वर पर प्रोसेस हो सकते हैं

कंपनी ने बताया कि यूजर्स को इस बदलाव से पहले नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी और उन्हें अपने एन्क्रिप्टेड चैट और मीडिया फाइल्स डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।

Read More  : असम दौरे पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार का शतक पूरा करने वाली है पार्टी, LPG किल्लत पर रख रहे नजर

क्या होता है End-to-End Encryption

End-to-End Encryption (E2EE) एक डिजिटल सुरक्षा तकनीक है, जिसमें मैसेज केवल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले व्यक्ति के बीच ही पढ़े जा सकते हैंजब कोई मैसेज भेजा जाता है तो वह कोडेड फॉर्म में बदल जाता है और केवल रिसीवर के डिवाइस पर ही डिक्रिप्ट होता है।

इस तकनीक के कारण तो कंपनी और ही कोई तीसरा व्यक्ति मैसेज पढ़ सकता हैइसी वजह से WhatsApp और Signal जैसे प्लेटफॉर्म इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

2023 में शुरू हुआ था यह फीचर

इंस्टाग्राम ने 2023 में अपने मैसेजिंग सिस्टम में End-to-End Encryption फीचर शामिल किया थाहालांकि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से एक्टिव नहीं था, बल्कि यूजर्स को इसे अलग से Enable करना पड़ता थाअब Meta ने इस सुरक्षा विकल्प को पूरी तरह हटाने का फैसला लिया है।

Meta ने बताई यह वजह

Meta का कहना है कि यूजर्स इस फीचर का बहुत कम इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इसे बंद करने का निर्णय लिया गया।कंपनी ने कहा कि यूजर्स को समय रहते सूचना दी जाएगी ताकि वे अपनी एन्क्रिप्टेड बातचीत और मीडिया फाइल्स का बैकअप डाउनलोड कर सकें

क्या AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होगा डेटा?

हालांकि आधिकारिक तौर पर Meta ने कम उपयोग को वजह बताया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इस फैसले को लेकर कई चर्चाएं भी चल रही हैं।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि एन्क्रिप्शन हटने के बाद मैसेजिंग डेटा को प्रोसेस करना तकनीकी रूप से आसान हो जाएगा

इससे कंपनियां कंटेंट मॉडरेशन, सिस्टम सुधार और AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए डेटा का उपयोग कर सकती हैं।

यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम के मैसेज End-to-End Encryption के बिना भेजे जाएंगे, जिससे प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ सकते हैं।

हालांकि सोशल मीडिया कंपनियां दावा करती हैं कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है

इसके बावजूद साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों का मानना है कि एन्क्रिप्शन हटना यूजर प्राइवेसी के लिए एक संवेदनशील मुद्दा बन सकता है

8 मई से पहले क्या करें यूजर्स

अगर आप इंस्टाग्राम पर एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल करते हैं, तो 8 मई 2026 से पहले अपने चैट डेटा और मीडिया फाइल्स का बैकअप डाउनलोड कर सकते हैंइंस्टाग्राम इसके लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर डेटा डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories