Indore Road Rage Viral Video: इंदौर रोड रेज वायरल वीडियो ने शहर में सनसनी फैला दी है। बीच सड़क पर मामूली हॉर्न बजाने की बात को लेकर एक युवक इतना गुस्से में आ गया कि उसने दंपती की कार को ही निशाना बना लिया। युवक कार के बोनट पर चढ़ गया और देखते ही देखते कार के शीशे व अन्य हिस्सों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।





