Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों...

M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

इंदौर : शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक खतरनाक मामला सामने आया है, जहां बाबू मुरई कॉलोनी में एक अनियंत्रित कार ने कई खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक गली में घुसी और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

 मासूम बालक घायल, बड़ा हादसा टला

हादसे के समय गली में बच्चे खेल रहे थे। कार की चपेट में आने से एक मासूम बालक घायल हो गया। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने स्थानीय निवासियों को डरा दिया है। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read More : MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र शामिल, CBSE 10वीं की परीक्षा भी आज से आरंभ

 रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार पर सवाल

घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने रिहायशी क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

 पुलिस ने शुरू की जांच

एरोड्रम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here