Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P विधानसभा में आज होगा अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष के हंगामे के...

M.P विधानसभा में आज होगा अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष के हंगामे के आसार

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 का दूसरा दिन आज शुरू हो रहा है और सदन की कार्यवाही बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आज वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा और अंतिम अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

 पहले दिन हंगामे से स्थगित हुई कार्यवाही

सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया था, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मामले और छिंदवाड़ा की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा था।

 10 से 20 हजार करोड़ के प्रावधान की संभावना

सूत्रों के अनुसार, इस अनुपूरक बजट का आकार 10 से 20 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। यह राशि उन विभागों को दी जाएगी, जिन्होंने अपना मूल बजट खर्च कर लिया है या जिन्हें केंद्र से अतिरिक्त फंड मिलने की संभावना है। सरकार ने संकेत दिया है कि इस बजट में नई योजनाओं या वाहन खरीद के लिए कोई प्रावधान नहीं होगा, ताकि राजकोषीय दबाव न बढ़े।

Read More : M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

 विपक्ष के निशाने पर सरकार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख तो है, लेकिन किसानों की समस्याएं, कर्ज का बोझ, जल संकट और जनता की वास्तविक परेशानियां गायब हैं। कांग्रेस ने बजट से पहले श्वेत पत्र जारी करने और राज्य के कर्ज की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

 आज फिर हंगामे की संभावना

सदन में आज विपक्ष विभिन्न ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, आवारा कुत्तों की समस्या, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं और स्थानीय मुद्दों को उठा सकता है। ऐसे में कार्यवाही के दौरान फिर से हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

 18 फरवरी को पेश होगा मुख्य बजट

सरकार 18 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश करेगी। इसमें कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंहस्थ और मेट्रो परियोजनाओं पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here