Bhopal News : 9वीं की छात्र की हार्ट अटैक से मौत…

Parivesh

भोपाल |Bhopal News : भोपाल के बड़वानी जिले के खेतिया निवासी 13 वर्षीय मेघ शाह की गुजरात के तपोवन आश्रम में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला मेघ हॉस्टल में रातभर तड़पता रहा, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें देखा गया कि छात्र दर्द से छटपटाते हुए घंटों तक बेसुध पड़ा रहा।

Bhopal News : घटना के बाद सामने आया कि आश्रम का एक सहायक छात्र को गोद में लेकर बैठा रहा, पर कोई मेडिकल सहायता नहीं दी गई। लापरवाही के चलते आश्रम प्रबंधन ने उस सहायक को सस्पेंड कर दिया है।

परिजन और स्थानीय लोग आश्रम प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि जब छात्र की हालत बिगड़ रही थी, तब उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया?

मेघ शाह एक मेधावी छात्र था और उच्च शिक्षा के लिए एमपी से गुजरात आया था। उसकी असमय मौत ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *