Indore Crime News : फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबे दो मासूम, मौत….

Parivesh
Indore Crime News

इंदौर। Indore Crime News : गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित समर्थ कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलोनी के एक फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से पास की झुग्गी में रहने वाले दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, परंतु प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे खेलते-खेलते फार्म हाउस में घुस गए थे, जहां हादसा हुआ।

Indore Crime News : बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस अर्पित यादव का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोग और परिजन इस हादसे से सदमे में हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि बच्चों के फार्म हाउस में प्रवेश करने की स्थिति कैसे बनी और सुरक्षा व्यवस्था में चूक किसकी थी। गांधी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में लापरवाही की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *