Gonda Uoad accident : नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

VIKASH KHALKHO

Gonda Uoad accident :  उत्तर प्रदेश। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत रहरा गांव के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में सवार कुल 15 लोग दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान भारी बारिश के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Read More : Indore Crime News : फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबे दो मासूम, मौत….

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह हुआ जब दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर की पुलिया से फिसलकर पानी में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति मिले।

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।

Read More : CG NEWS : “डीएमएफ फंड पर भाजपा में महायुद्ध : रवि भगत की हुंकार से कैबिनेट झुकी, रायगढ़ के ‘शहरी हितग्राही’ सकते में?…”

स्थानीय लोगों का कहना है कि रहरा गांव के पास की यह पुलिया बेहद संकरी और फिसलन भरी है। बारिश के दौरान यहां हादसे की संभावना बनी रहती है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। यह हादसा प्रशासन की अनदेखी और जर्जर सड़क व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *