भारत का बड़ा फैसला : पाकिस्तान से आयात-निर्यात पूरी तरह बैन…

Parivesh

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात और निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार ने यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक के बाद लिया, जिसमें पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब देने की रणनीति पर चर्चा हुई।

अब पाकिस्तान से कोई भी वस्तु भारत में नहीं आएगी और न ही भारत की कोई वस्तु वहां निर्यात की जाएगी। इस प्रतिबंध का असर खासतौर पर ड्राई फ्रूट, कपड़ा, सीमेंट और कृषि उत्पादों पर पड़ेगा, जिनका बड़ा हिस्सा अब तक भारत में खपत होता रहा है।

भारत का यह कदम पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि भारत की बदली हुई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का हिस्सा है  अब सीधी कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *