MP Breaking : भोपाल में क्लब 90 पर शिकंजा, खुफिया केबिनों की होगी जांच…

Parivesh

भोपाल। MP Breaking : राजधानी भोपाल के विवादित रेस्टोरेंट ‘क्लब 90’ पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बने इस ढांचे की लीज, निर्माण और संचालन की जांच शुरू हो गई है। साथ ही क्लब में बने संदिग्ध खुफिया केबिनों को तोड़ने की तैयारी भी अंतिम चरण में है।

सूत्रों के मुताबिक क्लब 90 में कई मामलों में नियमों की अनदेखी हुई है, और यहां संदिग्ध गतिविधियों के आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। क्लब के मालिक मेहरबान सिंह की कुछ राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद अब राजनीतिक हलकों में भी हलचल है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियमों से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और राजधानी के अन्य ढाबा-रेस्टोरेंट्स में भी ऐसे निर्माणों की व्यापक जांच की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *