M.P News : सीधी मंदिर में हैरान करने वाली चोरी! जूता उतारकर माथा टेका, फिर चुरा ले गया भगवान का मुकुट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मंदिर में हुई चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया है। यह मामला इसलिए भी अलग है क्योंकि आरोपी ने चोरी से पहले पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

जूते उतारकर मंदिर में प्रवेश, पहले की पूजा

जानकारी के मुताबिक, शहर के कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित हनुमान और शनि मंदिर में 9 अप्रैल की रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दाखिल हुआ। वीडियो में देखा गया कि उसने मंदिर के बाहर जूते उतारे, गेट को स्पर्श कर प्रणाम किया और अंदर जाकर भगवान हनुमान के सामने सिर झुकाया।

पहली वारदात: शनि देव का मुकुट गायब

पूजा के बाद आरोपी ने पहले हनुमान जी का मुकुट निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह शनि मंदिर में गया और वहां से चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। चोरी के बाद भी उसने भगवान के चरण स्पर्श किए और शांतिपूर्वक बाहर निकल गया।

चार दिन बाद फिर लौटा चोर

हैरानी की बात यह है कि 12 अप्रैल की रात आरोपी दोबारा उसी मंदिर में पहुंचा। इस बार वह सीधे हनुमान जी के पास गया और उनका चांदी का मुकुट व हाथों के कड़े चोरी कर लिए। वारदात के बाद उसने फिर से भगवान के चरण छुए और वहां से निकल गया।

Read more : M.P News : सिंगरौली में चलते-चलते धधकी बाइक, दुकानदार की सूझबूझ से टला हादसा

सुबह खुला राज, मचा हड़कंप

सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। लगातार दो बार हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच जारी, पुलिस पर सवाल

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय मामले की जांच में जुटे हैं, लेकिन अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए मंदिर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।वहीं पुलिस अधिकारियों की चुप्पी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *