असम दौरे पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार का शतक पूरा करने वाली है पार्टी, LPG किल्लत पर रख रहे नजर

Rahul Goshwami

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आने वाले महीनों में असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। सिलचर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर भी बात की।

वैश्विक तनाव के बीच सरकार की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में केंद्र सरकार का प्रयास है कि इन परिस्थितियों का असर भारत के नागरिकों पर कम से कम पड़े।उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और आम जनता को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की तेजी से हो रही तरक्की कांग्रेस और कुछ विदेशी ताकतों को रास नहीं आ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।

Read More : मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर! लाखों की नौकरी छोड़ भारत लौटने का मन बना रहे भारतीय प्रोफेशनल्स

‘हार का शतक’ पूरा करने वाली है कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस अपने चुनावी हार का “शतक” भी पूरा करने वाली है।

असम के युवाओं को लेकर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के दौर में उलझाए रखा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर आधारित रही है।

नॉर्थ-ईस्ट को बड़ी सौगात

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 24 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शिलांग–सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बताया कि यह नॉर्थ-ईस्ट का पहला एक्सेस कंट्रोल हाई स्पीड कॉरिडोर होगा, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों का दशकों पुराना इंतजार भी खत्म होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *