Monday, June 15, 2026
34 C
Raipur

मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर! लाखों की नौकरी छोड़ भारत लौटने का मन बना रहे भारतीय प्रोफेशनल्स

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : खाड़ी देशों यानी वेस्ट एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर वहां काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स पर साफ दिखाई देने लगा है। दशकों से जिस मिडिल ईस्ट को सुरक्षित करियर और बेहतर भविष्य का केंद्र माना जाता था, अब वही क्षेत्र असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में घिरता नजर रहा है।

हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि भारतीय नागरिक और टॉप एग्जीक्यूटिव्स अपनी लंबी अवधि की करियर योजनाओं पर दोबारा विचार करने लगे हैंकई लोग अब भारत लौटने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सेफ हेवन’ की छवि को लगा झटका

हालिया भू-राजनीतिक घटनाओं ने मिडिल ईस्ट की स्थिर और सुरक्षित छवि को झटका दिया हैएग्जीक्यूटिव सर्च फर्मों के अनुसार, गल्फ देशों में काम कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत में नौकरी की पूछताछ में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

ट्रांसर्च इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर अतुल वोहरा के मुताबिक, मौजूदा हालात ने मिडिल ईस्ट को सुरक्षित करियर विकल्प मानने की धारणा को काफी हद तक तोड़ दिया है। अब लोग अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

Read More : भारत में 44% वाहन बिना बीमा के दौड़ रहे सड़कों पर! संसद में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

कतर से दुबई तक बढ़ी अनिश्चितता

रिपोर्ट के मुताबिक, डर का माहौल कतर, दुबई और अन्य खाड़ी देशों में भी महसूस किया जा रहा है।कतर में काम करने वाले एक भारतीय टेक प्रोफेशनल ने भारत में नौकरी तलाशनी शुरू कर दी है क्योंकि उनके परिवार के सदस्य वहां की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

दुबई में रहने वाले कई लोगों को सुरक्षा अलर्ट भेजे जा रहे हैं, जिनमें उन्हें घरों के अंदर सुरक्षित रहने और खिड़कियों या बालकनी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

भारत अब मजबूत करियर विकल्प

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय प्रोफेशनल्स की वापसी सिर्फ डर के कारण नहीं हो रही है। भारत की तेजी से मजबूत होती अर्थव्यवस्था भी इसकी एक बड़ी वजह है।

कोर्न फेरी इंडिया की फाइनेंशियल सर्विसेज हेड लीना राजपूत के अनुसार, पहले भारतीय प्रोफेशनल्स मिडिल ईस्ट को बेहतर अवसरों के लिए चुनते थे, लेकिन अब भारत भी उतने ही आकर्षक अवसर प्रदान कर रहा है

देश में बढ़ रहे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और बेहतर सैलरी पैकेज ने भारत को एक मजबूत विकल्प बना दिया है।

गल्फ ड्रीम’ को मिला बड़ा रियलिटी चेक

हालांकि गल्फ देशों की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत मानी जाती है, लेकिन सुरक्षा और स्थिरता को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने कई भारतीयों को अपने भविष्य पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में अगर हालात जल्दी सामान्य नहीं हुए, तो भारत लौटने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स की संख्या और बढ़ सकती है

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories