CG NEWS : रजत जयंती पर मांझीआठगांव में विधायक टेकाम ने किया पानी टैंकर वितरण, हर सामाजिक कार्यक्रम में होगा अब जल का संचार”

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- रजत जयंती के पावन अवसर पर मांझीआठगांव में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए गए। इस पहल से चांदाबेड़ा, पलना, भुमका, सोड़मा, लंजोड़ा, जैतपुरी, बंगोली और पावड़ा जैसे गांवों में न सिर्फ पेयजल की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि अब हर सार्वजनिक, धार्मिक और सामाजिक आयोजन — चाहे विवाह हो, मेले हों या ग्रामसभा — सभी में इन टैंकरों का उपयोग किया जा सकेगा। यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत के साथ-साथ सामुदायिक सहयोग का प्रतीक बनी है।

CG NEWS : ग्रामवासियों ने विधायक श्री टेकाम जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा — “अब हमारे हर आयोजन में जल की कमी नहीं, प्रसन्नता की लहर बहेगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कलता मंडावी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा, एसडीएम अश्वन कुमार पूसाम, जपं सीईओ रूपेंद्र नेताम, बीईओ श्रीराम तारम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, पार्षद संगीता राव, प्रवीण राव, दिपेन्द्र मशीह, हेमचंद देवांगन, महेन्द्र सलाम, कामेश्वर साहू, प्रवीण पांडे, योगेश पांडे, झारीराम सलाम, सुभाष पोयाम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories