Gwalior Viral Video : बीच सड़क पर भिड़े बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक, मारपीट का वीडियो वायरल

Parivesh
Gwalior Viral Video

ग्वालियर। Gwalior Viral Video : शहर के भिंड रोड स्थित सुमेर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक सवार युवक और ई-रिक्शा चालक के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Gwalior Viral Video : जानकारी के अनुसार, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की यह घटना उस समय हुई जब बाइक और ई-रिक्शा के बीच मामूली टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गुस्साए बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा चालक को सड़क पर रोक लिया और देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया, जिससे वहां लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह घटना न सिर्फ ट्रैफिक अव्यवस्था का कारण बनी, बल्कि शहर में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *