Bijapur Encounter : 8 लाख का इनामी सोढ़ी कन्ना ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद….

Parivesh
Bijapur Encounter

बीजापुर। Bijapur Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमावर्ती नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों ने बड़ी नक्सली कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपये के इनामी PLGA डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को मुठभेड़ में मार गिराया। जवानों की यह कार्रवाई 4 जुलाई से शुरू एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस बल को इलाके में माओवादी कैडर की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG बीजापुर-दंतेवाड़ा, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

Bijapur Encounter : मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान जवानों ने मौके से 303 रायफल, एके-47 मैग्जीन और गोलियां, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य, वर्दी, वायर-डेटोनेटर और रेडियो समेत अन्य सामग्री बरामद की। मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 में डिप्टी कमांडर था और हिडमा का करीबी सहयोगी था। वह क्षेत्र में कई बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

IG सुंदरराज पी. के अनुसार, बीते 18 महीनों में सुरक्षा बलों ने 415 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि मानसून के कठिन हालातों के बावजूद ऑपरेशन तेज गति से जारी हैं, और सुरक्षा बलों का मनोबल पूरी तरह मजबूत है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *