CG Manendragarh : हसदेव नदी में बांस की नाव पलटी, बाल-बाल बचे बीजेपी नेता…

Parivesh

मनेंद्रगढ़। CG Manendragarh : हसदेव नदी में रोमांचक बम्बू राफ्टिंग का आनंद उस समय खतरनाक मोड़ ले गया, जब अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। नदी में गिरने वालों में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेता राहुल सिंह भी शामिल रहे। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दरअसल, वन विभाग ने हसदेव नदी में रिवर बम्बू राफ्टिंग की शुरुआत की थी। उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ मनीष कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी दो बांस की नावों पर सवार होकर नदी का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान एक नाव पर बैठे लोगों का संतुलन बिगड़ गया और सुरक्षाकर्मी सहित नेता पानी में गिर पड़े।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जल्द ही सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पानी की गहराई कम होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने इस घटना के बाद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *