CM Yogi Statement : अपने ही बनाए आतंक के जाल में फंसा पाकिस्तान : सीएम योगी

लखनऊ। CM Yogi Statement : पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब अपने ही बनाए आतंक के जाल में फंस गया है और उसका बेशर्म चेहरा पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। “जो देश आतंकियों को आश्रय देता था, आज वही देश उनके जनाजों में शामिल होकर खुद को बेनकाब कर रहा है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल जवाब दे रहा है, बल्कि आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहा है।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने की अपील की और कहा कि “भारत हर हाल में विजयी है और रहेगा। अब समय है कि देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा हो।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories