Chhattisgarh Police : अब शनिवार को भी करनी होगी ड्यूटी…..

Parivesh

रायपुर। Chhattisgarh Police : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में अब शनिवार की छुट्टी का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। राज्य के डीजीपी अरुणदेव गौतम के निर्देश के बाद एडीजी प्रशासन ने सभी एडीजी और अधिकारियों को शनिवार को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

 Chhattisgarh Police : पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में केंद्र सरकार की तर्ज पर सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया गया था। इस व्यवस्था के तहत सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय किया गया था। खासकर नवा रायपुर के दूरदराज़ दफ्तरों के लिहाज से यह प्रणाली अधिक सुविधाजनक मानी गई थी।

हालांकि, भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से इस व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। 1 जनवरी 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इस पर पुनर्विचार की बात कही गई थी। शासन और प्रशासन से जुड़े कुछ वरिष्ठ अफसरों और नेताओं का तर्क था कि शुक्रवार को अवकाश होने पर कामकाज सोमवार तक टल जाता है, जिससे प्रशासनिक गति प्रभावित होती है।

अब पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, और जल्द ही मंत्रालय, संचालनालय, तहसील व ब्लॉक स्तर के कार्यालयों में भी शनिवार की छुट्टी खत्म की जा सकती है। इस बदलाव से कार्य संस्कृति पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *