HomeChhattisgarhMahindra XUV300 Car : महिंद्रा XUV300 कार में अचानक आग लगने से...

Mahindra XUV300 Car : महिंद्रा XUV300 कार में अचानक आग लगने से हड़कंप, भाजपा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

Date:

Related stories

Mahindra XUV300 Car : मुंगेली : मुंगेली में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप की महिंद्रा XUV300 कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जो समय रहते बाहर निकल गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Mahindra XUV300 Car : जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम Arun Sao के कार्यक्रम में शामिल होने बृंदावल की ओर जा रहे थे। अखरार के पास पहुंचते ही कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

Mahindra XUV300 Car : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन कार सवारों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

Mahindra XUV300 Car : बताया जा रहा है कि यह कार पिछले दीपावली पर ही खरीदी गई थी। घटना के बाद दिनेश कश्यप ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here