HomeChhattisgarhCG News : बचेली पुलिस का जनजागरूकता अभियान — सायबर फ्रॉड, नशा...

CG News : बचेली पुलिस का जनजागरूकता अभियान — सायबर फ्रॉड, नशा मुक्ति और यातायात नियमों पर छात्रों को दी गई जानकारी

Date:

Related stories

फकरे आलम खान/बचेली-बैलाडीला। सायबर अपराध, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन को लेकर बचेली पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर, सायबर नोडल अधिकारी श्री गौरव सिंह ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा (किरंदुल) के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को हायर सेकेंडरी स्कूल, बचेली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य बी.आर. नाग, शिक्षकगण, एवं विधिक सेवा पैरालीगल वॉलंटियर उपस्थित रहे।

Read More : जातीय विद्वेष का वीडियो वायरल — पत्थलगांव में सतनामी व आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव ने छात्रों को सायबर अपराधों के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे ठग फर्जी लिंक, सोशल मीडिया साइट्स और केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक डिटेल साझा न करें।

साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, धूम्रपान से बचने, और 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है।

Read More : Rewa News : ब्लैंकिट स्टोर पर फूड एंड सेफ्टी विभाग का छापा, बिना मैन्युफैक्चरर डिटेल वाले खाद्य पदार्थों के लिए लिए गए सैंपल

कार्यक्रम में विधिक सेवा पैरालीगल वॉलंटियर रीता चौहान एवं महिला स्टाफ ने छात्राओं को “गुड टच और बैड टच” के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें सतर्क और आत्मरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह दी।

बचेली पुलिस का यह प्रयास समाज में बढ़ते सायबर अपराधों, नशे की प्रवृत्ति और यातायात उल्लंघनों पर रोक लगाने के साथ-साथ युवाओं को जागरूक नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here