Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Bhilai silent-777-ipl-satta-durg-police: मोबाइल ऐप बना सट्टे का अड्डा! ‘सायलेंट 777’ से IPL गेम...

silent-777-ipl-satta-durg-police: मोबाइल ऐप बना सट्टे का अड्डा! ‘सायलेंट 777’ से IPL गेम पर दांव, दुर्ग पुलिस की रेड में 4 गिरफ्तार

silent-777-ipl-satta-durg-police: दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाटन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ‘सायलेंट 777’ मोबाइल ऐप के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पाटन के मछली मार्केट क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी, जहां संदिग्ध लोग मोबाइल से अवैध सट्टा गतिविधि चला रहे थे। मौके से पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल की जांच में ‘सायलेंट 777’ ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग का खुलासा हुआ।

silent-777-ipl-satta-durg-police: पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले लगभग 15 दिनों से ऑनलाइन लिंक के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये नगद और करीब 63 हजार रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं, यानी कुल 73 हजार रुपये की सामग्री बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों में करन देवांगन (23), उत्तम निषाद (29), गोपाल निषाद (27) और लोकेश उर्फ अरमान यादव (29) शामिल हैं, जो पाटन और भिलाई-3 क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

silent-777-ipl-satta-durg-police: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here