Monday, May 4, 2026
32.1 C
Raipur

sushasan-tihar-cm-sai: सुशासन तिहार में CM ने किया नामकरण, ‘रविशंकर’ नाम सुन खुश हुए ग्रामीण

sushasan-tihar-cm-sai: कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया। आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर जब मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई, तो पूरा माहौल आत्मीयता और विश्वास से भर गया। इस अवसर पर शासन और जनता के बीच की दूरी पूरी तरह समाप्त होती दिखाई दी।

चौपाल के दौरान ग्राम की निवासी ऋषि बघेल अपने एक माह के नवजात शिशु को गोद में लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं। उन्होंने अत्यंत विनम्रता के साथ अपने पुत्र का नामकरण करने का आग्रह किया। यह क्षण ग्रामीण जीवन की सादगी और सरकार पर गहरे विश्वास को दर्शाता था।

sushasan-tihar-cm-sai: मुख्यमंत्री साय ने इस भावनात्मक आग्रह को सहजता से स्वीकार किया और बच्चे के जन्म दिवस की जानकारी ली। जब ऋषि बघेल ने बताया कि बालक का जन्म रविवार को हुआ है, तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए नवजात का नाम “रविशंकर” रखा।

नामकरण के तुरंत बाद वहां मौजूद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा चौपाल स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। यह दृश्य केवल एक नामकरण नहीं बल्कि सरकार और जनता के बीच मजबूत होते रिश्ते का प्रतीक बन गया।

sushasan-tihar-cm-sai: इस आत्मीय क्षण ने सुशासन तिहार की मूल भावना को और अधिक स्पष्ट कर दिया, जहां शासन केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन के सुख-दुख में सहभागी बनता है। मुख्यमंत्री का यह सरल और मानवीय व्यवहार ग्रामीणों के बीच भरोसे और अपनत्व को और मजबूत करता नजर आया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories