RAIPUR-IPL-TICKETS: रायपुर में होने वाले IPL मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को होने वाले पहले मुकाबले की ऑनलाइन टिकटें पूरी तरह बिक चुकी हैं। अब 12 मई को होने वाले दूसरे मैच के लिए टिकट विंडो खोल दी गई है। दर्शक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। टिकट की शुरुआती कीमत 2500 रुपए रखी गई है, हालांकि कम कीमत वाली टिकटें तेजी से खत्म हो चुकी हैं।
मेरिट स्टूडेंट्स को फ्री में मिलेगा मैच देखने का मौका
स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को फ्री में IPL मैच दिखाने का फैसला लिया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर संबंधित छात्रों को 10 मई की सुबह SCERT रायपुर पहुंचाने को कहा है।

RAIPUR-IPL-TICKETS: 8 मई को रायपुर पहुंचेगी RCB टीम
जानकारी के मुताबिक RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक शहर में रुकेगी। इस दौरान टीम स्टेडियम में अभ्यास भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी इसी दौरान रायपुर पहुंच सकती है।
QR कोड से मिलेगी एंट्री
मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। दर्शकों को फिजिकल टिकट की जरूरत नहीं होगी। मैच वाले दिन QR कोड एक्टिव होगा और उसी के जरिए स्टेडियम में एंट्री मिलेगी। आयोजकों के अनुसार यह व्यवस्था सुरक्षा और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू की गई है।
RAIPUR-IPL-TICKETS: सुरक्षा के लिए सख्त नियम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और दर्शकों को टिकट में दिए गए गेट नंबर से ही प्रवेश मिलेगा। री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी। वहीं 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट अनिवार्य रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से समय पर पहुंचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।









