Sunday, May 3, 2026
38.1 C
Raipur

CG Politics : बोरे बासी पर सियासत तेज: मंत्री गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल पर तंज, कही ये बड़ी बात

CG Politics : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘बोरे बासी दिवस’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। श्रमिक दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पारंपरिक तरीके से बोरे बासी खाने के बाद अब प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

CG Politics : मंत्री गजेंद्र यादव ने भूपेश बघेल के इस आयोजन को ‘प्रोपेगेंडा’ बताते हुए सवाल उठाया कि मिट्टी के बर्तन में बोरे बासी खाने का क्या संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बर्तन का उपयोग आमतौर पर पिंडदान और पितृ भोज में किया जाता है, और तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह कांग्रेस के लिए किसी प्रतीकात्मक संदेश का हिस्सा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ऐसे आयोजनों के जरिए क्या साबित करना चाहती है और क्या छत्तीसगढ़ के लोगों को केवल बासी भोजन तक सीमित दिखाया जा रहा है।

CG Politics : राजनीतिक बयानबाजी के बीच मंत्री ने आगामी चुनावी नतीजों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहेगा और कम से कम तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

CG Politics : इसी दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई घोषणा भी की। मंत्री के अनुसार, 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिल सके।

CG Politics : बच्चों के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि पहले बच्चों को सिर्फ एक बार हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाती थी, जबकि अब दी जा रही आर्थिक सहायता से छात्र अपने परिवार के साथ बेहतर तरीके से यात्रा और पढ़ाई की योजना बना सकते हैं। इस पूरे मुद्दे ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में परंपरा, प्रतीक और जनभावनाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories