Korba Accident : यात्रियों से भरी बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, कई घायल; सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसे की वजह बताया गया

Sanjay Sahu
Korba Accident

Korba Accident : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के पास बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और एक बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

Korba Accident : प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने तुरंत बस और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Korba Accident : प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बोलेरो में सवार चार लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों में सवार कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

Korba Accident : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण दोनों वाहनों को पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Korba Accident : घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने में जुटी रही। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *